Sambhal : टीले वाली दरगाह पर परम्परागत बैरक मेले का आयोजन उमड़े अकीदतमन्द, मुल्क व शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे के लिए की गई दुआ

क्षेत्र के शेर खां सराय मण्डी किशन दास सराय स्थित टीले वाली दरगाह पर सय्यद बदीउद्दीन ज़िन्दा शाह मदार के चिलला मुबारक एवं हज़रत निज़ामउद्दीन सब्ज़वारी रह

Oct 28, 2025 - 22:17
 0  106
Sambhal : टीले वाली दरगाह पर परम्परागत बैरक मेले का आयोजन उमड़े अकीदतमन्द, मुल्क व शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे के लिए की गई दुआ
Sambhal : टीले वाली दरगाह पर परम्परागत बैरक मेले का आयोजन उमड़े अकीदतमन्द, मुल्क व शहर मे अमन शांति एवं भाईचारे के लिए की गई दुआ

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सय्यद बदीउद्दीन ज़िन्दा शाह मदार के चिल्ला मुबारक एवं हज़रत निज़ामउद्दीन सब्ज़वारी रहमतुल्ला अलेह के मज़ारे मुबारक टीले वाली दरगाह पर बैरक मेले का परम्परागत तरीके से आयोजन किया गया। कुल शरीफ मे अमन शांति और भाईचारे को दुआ की गई।क्षेत्र के शेर खां सराय मण्डी किशन दास सराय स्थित टीले वाली दरगाह पर सय्यद बदीउद्दीन ज़िन्दा शाह मदार के चिलला मुबारक एवं हज़रत निज़ामउद्दीन सब्ज़वारी रहमतुल्ला अलेह के बैरक मेले का परम्परागत तरीके से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन किया गया। दम मदार बेड़ा पार के नारो से माहौल गूंज उठा।दरगाह पर आने वाले अकीदतमन्दो ने चादर पोशी करते हुए दुआ की। जबकि दरगाह परिसर और आसपास लगे मेले व लज़ीज़ पकवाने की दुआनो एवं झूलों को महिलाओं और बच्चो ने भरपूर आनन्द लिया। बच्चों ने खूब खेल खिलौने खरीदे।दूर दराज़ से विभिन्न समुदाय के लोगो ने हाजिरी दी। इंतेज़ामियां कमेटी की ओर से दरगाह पर कुल शरीफ और लंगर का आयोजन किया गया। मुल्क व शहर मे अमन शंाति एवं भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस मौके पर सैयद मुशर्रफ हुसैन, सैयद असद हुसैन, सैयद सौहराब अली, सैयद अरशद हुसैन, कासिम खां, नफीस अहमद, बब्बन, मौहम्मद फैज़ान वारसी, अली अहमद वारसी आदि रहे।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow