Sambhal : संभल फाइल्स फिल्म पर धमकी- अमित जानी को बम से उड़ाने का फोन, पुलिस ने शब्बीर के खिलाफ केस दर्ज किया
अमित जानी ने बताया कि वे संभल से लौटते समय एक कश्मीरी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मोहम्मद शब्बीर बताया। उसने कहा कि अगर संभल की
संभल। फिल्म उदयपुर फाइल्स के निर्माता अमित जानी को नई फिल्म संभल फाइल्स बनाने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी कश्मीर के शब्बीर नाम के व्यक्ति ने दी। अमित जानी ने इसकी शिकायत हजरतगंज थाने में की, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अमित जानी संभल दंगों की सच्चाई पर आधारित संभल फाइल्स फिल्म बना रहे हैं। वे हाल ही में संभल पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिल्म की योजना बताई। संभल का इतिहास कश्मीरी और पाकिस्तानी आतंकवाद से जुड़ा है, और फिल्म में यह दिखाने की कोशिश हो रही है। अमित जानी को पहले भी उदयपुर फाइल्स के कारण धमकियां मिल चुकी हैं। उस समय केंद्र सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी।
अमित जानी ने बताया कि वे संभल से लौटते समय एक कश्मीरी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मोहम्मद शब्बीर बताया। उसने कहा कि अगर संभल की हकीकत पर फिल्म बनी, तो अमित जानी को उनकी डिफेंडर कार समेत बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी बिहार चुनाव के दौरान हमला करने की भी दी गई। अमित जानी नवंबर में बिहार के विभिन्न जिलों में बीजेपी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक सीमित है, इसलिए बिहार में खतरा ज्यादा है।
अमित जानी ने गृह मंत्रालय और संभल पुलिस अधीक्षक को ईमेल से पूरी जानकारी दी। उन्होंने मांग की कि शब्बीर को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पूछताछ हो कि उसके पास बम कहां से आएगा और हमला कहां होगा। संभल पुलिस ने साइबर टीम को नंबर की लोकेशन ट्रैक करने का काम सौंपा है। अमित जानी ने कहा कि वे अभिव्यक्ति की आजादी के लिए लड़ रहे हैं और धमकियों से डरेंगे नहीं। फिल्म का मकसद आतंकवाद की जड़ों को सामने लाना है।
इससे पहले उदयपुर फाइल्स रिलीज के समय भी अमित जानी को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से बम और गोली मारने की धमकियां मिली थीं। पुलिस ने उन मामलों में भी जांच की। अमित जानी ने कहा कि संभल फाइल्स की रिलीज नजदीक आ रही है, इसलिए धमकियां बढ़ गई हैं। शूटिंग के दौरान भी संभल में हमले की आशंका जताई जा रही है।
What's Your Reaction?











