Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, 160 ग्राम चरस बरामद

इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने

By INA News Desk
Oct 28, 2025 - 22:31
40 Views
Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, 160 ग्राम चरस बरामद
ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा नशा तस्कर, 160 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर सहारनपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर ले जाने का नाम दिया गया है। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने शाहनबाज उर्फ काला पुत्र दाऊद निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को ग्राम भोगपुर से ग्राम कंधेला जाने वाली सड़क से ग्राम माजरी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके पास से 160 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर पर मुकदमा संख्या 297/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Also Click : Lucknow : छठ महापर्व पर नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि — सोशल मीडिया पर #SwachhaUPCities और #NagarVikas बने ट्रेंडिंग विषय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow