Saharanpur : बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, नई फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 7 दिन पहले हुआ था उद्घाटन, मंत्री भी हुए थे शामिल

हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य पांच मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

Oct 26, 2025 - 22:31
 0  158
Saharanpur : बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, नई फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 7 दिन पहले हुआ था उद्घाटन, मंत्री भी हुए थे शामिल
Saharanpur : बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, नई फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 7 दिन पहले हुआ था उद्घाटन, मंत्री भी हुए थे शामिल

सहारनपुर। जनपद के शेखपुरा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिजली घर के निकट टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री में बॉयलर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य पांच मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि घायलों में फैक्ट्री स्वामी और मैनेजर भी शामिल हैं।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री में कुल सात मजदूर काम कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में बॉयलर में अधिक दबाव या तकनीकी खराबी को विस्फोट का कारण माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इस फैक्ट्री का उद्घाटन अभी 19 अक्टूबर को ही हुआ था, जिसमें औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सैनी और आचार्य प्रमोद कृष्णन समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। पुलिस व प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर जांच शुरू कर दी है।

Also Click : Lucknow: 10 लाख से अधिक किसानों को रबी सीजन में निःशुल्क बीज मिनीकिट देगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow