Saharanpur : जब बहन ने भाई को किया तिलक तो भाई ने अपराध छोड़ने की खाई कसम, रो पड़ी बहाने

बहनों ने जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधी। उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। कई बहनों की आंखें नम

By INA News Desk
Oct 23, 2025 - 22:14
175 Views
Saharanpur : जब बहन ने भाई को किया तिलक तो भाई ने अपराध छोड़ने की खाई कसम, रो पड़ी बहाने
Saharanpur : जब बहन ने भाई को किया तिलक तो भाई ने अपराध छोड़ने की खाई कसम, रो पड़ी बहाने

सहारनपुर : जिला कारागार में भाई दूज का त्योहार भावुक माहौल में मनाया गया। सुबह से सैकड़ों बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। ये बहनें सहारनपुर के अलावा आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से आई थीं। जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के बीच मुलाकात की विशेष व्यवस्था की। जेल परिसर में पंडाल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई। त्योहार के लिए मिठाई, राखी और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई गई। सभी बहनों को मिलने का पूरा अवसर दिया गया।

बहनों ने जेल में बंद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधी। उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। कई बहनों की आंखें नम हो गईं और भाई भी भावुक हो उठे। बहनों ने कहा कि वे हर साल यहां आकर यह पर्व मनाती हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि अगली बार यह त्योहार घर पर मनाया जाए। भाइयों ने बहनों के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने वचन दिया कि अपराध की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।

जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि भाई दूज जैसे अवसर कैदियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उनमें सुधार की भावना जगाते हैं। इससे वे समाज में फिर से अपनी जगह बना सकें।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow