Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी

थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारी ग्राम चौपालों का आयोजन कर रही हैं। इन चौपालों में महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्हें विभिन्न उपयो

By INA News Desk
Oct 23, 2025 - 22:09
160 Views
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने का अभियान जारी

हरदोई जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान तेजी से चल रहा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमें सक्रिय हैं। यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान, सुरक्षा और उत्थान पर केंद्रित है। पुलिस टीमें गांव-गांव, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचाव के उपाय बता रही हैं।थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारी ग्राम चौपालों का आयोजन कर रही हैं। इन चौपालों में महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्हें विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर्स, कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। पम्फलेट बांटकर जागरूकता फैलाई जा रही है।अभियान के तहत महिलाओं को बताया जा रहा है कि वे आत्मनिर्भर बनें। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जा रही हैं। हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 चाइल्ड लाइन, 1098 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी जा रही है।

कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बालिका, महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।पुलिस ने पैदल गश्त बढ़ाई है। थाना क्षेत्रों में अवांछनीय तत्वों पर नजर रखी जा रही है। हाल ही में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। तीन पीड़िताओं से मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी का उद्देश्य जनकल्याण और समाज सेवा है। शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow