Hardoi : बिलग्राम थाने में मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़ित की शिकायत पर थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 509/25 धारा 3(5), 115(2), 351(3), 118(1), 110 बीएनएस के तहत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला

Oct 23, 2025 - 22:07
 0  142
Hardoi : बिलग्राम थाने में मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi : बिलग्राम थाने में मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई जिले के थाना बिलग्राम पुलिस ने पीड़ित लाला राम और उनकी पत्नी के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लाला राम पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम पन्यौड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी कल्लू उर्फ स्वेश पुत्र सुनील, पल्लू पुत्र सुनील निवासी पन्यौड़ा और तीन अन्य ने उनके साथ तथा उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया।

पीड़ित की शिकायत पर थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 509/25 धारा 3(5), 115(2), 351(3), 118(1), 110 बीएनएस के तहत सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ स्वेश पुत्र सुनील और पल्लू पुत्र सुनील को गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास चौधरी और कांस्टेबल अवन कुमार शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow