Hardoi : माधौगंज पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर थाना माधौगंज में मुकदमा संख्या 303/25 धारा 109 और 351(3) बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस

By INA News Desk
Oct 23, 2025 - 21:46
207 Views
Hardoi : माधौगंज पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi : माधौगंज पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई जिले के थाना माधौगंज पुलिस ने पीड़िता कुसुम देवी के पति के साथ मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता कुसुम देवी पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम सेलपुर थाना माधौगंज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ परिवार के ही आकाश उर्फ रौनक और विकास पुत्र स्वर्गीय राजू निवासी सेलपुर ने गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना माधौगंज में मुकदमा संख्या 303/25 धारा 109 और 351(3) बीएनएस के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी आकाश उर्फ रौनक पुत्र स्वर्गीय राजू निवासी ग्राम सेलपुर को घटना में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपी विकास की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष त्यागी और हेड कांस्टेबल इमरान शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow