Uttrakhand : कोतवाली चौकी पुलिस ने दो को कच्ची अवैध शराब के साथ पकड़ा

कोतवाली पुलिस द्वारा चीनी मिल रोड में पूजा पत्नी कैलाश कुमार की दुकान से 7.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर धारा 60 आबका

Nov 7, 2025 - 21:29
61 Views
Uttrakhand : कोतवाली चौकी पुलिस ने दो को कच्ची अवैध शराब के साथ पकड़ा
Uttrakhand : कोतवाली चौकी पुलिस ने दो को कच्ची अवैध शराब के साथ पकड़ा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर। कोतवाली पुलिस द्वारा चीनी मिल रोड में पूजा पत्नी कैलाश कुमार की दुकान से 7.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर धारा 60 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया।

सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे के अंदर अभियुक्त लखविंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी मेहताबवन से 40 पाउच कच्ची शराब खाम लगभग 20 लीटर के साथ गिरफ्तार कर  धारा 60 आबकारी अधिनियम के आधार पर कोतवाली बाजपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया ह।गिरफ्तारी टीम-उप निरीक्षक श्री दीपक कौशिक चौकी प्रभारी सुल्तानपुर पट्टी उप निरीक्षक दीपक बिष्ट कांस्टेबल बलवंत सिंह नीरज कुमार, कैलाश काला आदि थे।

Also Click : हैलो इंडिया... ये वीडियो आपके लिए': ब्राजीलियन मॉडल लैरिसा नेरी ने राहुल गांधी के वोट चोरी दावे पर तोड़ी चुप्पी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow