Bajpur : भोना रोड पर कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

घायलों में मरियमपुर गांव के निवासी रूबेन और उसके दोस्त के पिता नन्हें शामिल हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर घरेलू गैस सिलेंडर लेकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान भोना रो

Nov 16, 2025 - 20:48
46 Views
Bajpur : भोना रोड पर कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Bajpur : भोना रोड पर कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट: आमिर हुसैन, ब्यूरो चीफ, बाजपुर

बाजपुर। भोना रोड पर एक कार और बाइक की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

घायलों में मरियमपुर गांव के निवासी रूबेन और उसके दोस्त के पिता नन्हें शामिल हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर घरेलू गैस सिलेंडर लेकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान भोना रोड पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रूबेन और नन्हें को गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद कार चालक ने खुद घायलों को अपनी कार से बाजपुर के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को उच्च केंद्र रेफर कर दिया।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow