Sambhal: 'RTE वेबसाइट बंद' सम्भल के बच्चों की मुख्यमंत्री से गुहार, बोले एडमिशन रुका तो सपने कैसे होंगे पूरे?

राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत दाखिले के लिए खुलने वाली वेबसाइट बंद होने से सम्भल के सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हैं। हर साल दिसंबर

By INA News Desk
Jan 16, 2026 - 13:47
155 Views
Sambhal: 'RTE वेबसाइट बंद' सम्भल के बच्चों की मुख्यमंत्री से गुहार, बोले एडमिशन रुका तो सपने कैसे होंगे पूरे?
बच्चों का वायरल फोटो (वीडियो)

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत दाखिले के लिए खुलने वाली वेबसाइट बंद होने से सम्भल के सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक परेशान हैं। हर साल दिसंबर महीने में खुलने वाली RTE की आधिकारिक वेबसाइट इस बार अब तक नहीं खुल पाई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों का स्कूल में एडमिशन अटका हुआ है। दिसंबर पूरा बीत गया, इसके बाद कहा गया कि जनवरी में वेबसाइट खुलेगी, लेकिन जनवरी के भी पंद्रह दिन गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वेबसाइट बंद रहने से सबसे ज्यादा असर उन बच्चों पर पड़ रहा है, जो बेहतर शिक्षा के जरिए अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। सम्भल की मरियम फातिमा और कशिश फातिमा, जो आपस में बहनें हैं, ने इस मुद्दे को उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है। बच्चों का कहना है कि अगर समय पर एडमिशन नहीं हुआ तो उनका पूरा सत्र बर्बाद हो सकता है। बच्चों ने कहा कि वे पढ़-लिखकर डॉक्टर, फौजी और देश की सेवा करने वाले नागरिक बनना चाहते हैं, लेकिन RTE वेबसाइट बंद होने की वजह से उनके सपनों पर ग्रहण लग रहा है। अभिभावकों का भी कहना है कि निजी स्कूलों की भारी फीस वेनहीं दे सकते और RTE ही उनके बच्चों के भविष्य की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी सरकार से मांग की है कि RTE की वेबसाइट जल्द से जल्द खोली जाए, ताकि बच्चों का दाखिला समय पर हो सके और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर कब तक ध्यान देती है।

Also Read- Gonda : तीन करोड़ रुपये दबाए बैठा बिजली विभाग, शिक्षा विभाग ने भेजे 14 रिमाइंडर, 600 स्कूलों में नहीं लगी बिजली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow