Sambhal: समाधान दिवस में सख्ती का संदेश: अवैध कब्जेदारों पर FIR, 15 दिन में चमकेगी कांशीराम कॉलोनी।

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस

May 2, 2026 - 17:10
 0  30
Sambhal: समाधान दिवस में सख्ती का संदेश: अवैध कब्जेदारों पर FIR, 15 दिन में चमकेगी कांशीराम कॉलोनी।
समाधान दिवस में सख्ती का संदेश: अवैध कब्जेदारों पर FIR, 15 दिन में चमकेगी कांशीराम कॉलोनी।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन का सख्त रुख देखने को मिला। तहसील चंदौसी में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए और हर मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हर प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए 100 प्रतिशत समाधान किया जाए। कार्यक्रम के बाद प्रशासनिक टीम ने कांशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया, जहां कई खामियां उजागर हुईं। जिलाधिकारी ने कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अवैध कब्जेदार को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें बाहर किया जाएगा। निरीक्षण में साफ-सफाई, नालियों की खराब स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की कमी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को 10 से 15 दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलोनी में CCTV कैमरे लगाने और सुरक्षा पुख्ता करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ‘भीख से सीख’ योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को प्रशिक्षण देकर अस्थायी आवास दिया गया है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान पैदा किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब लापरवाही और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हाल में व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।