Sambhal : सपा विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

आरोप है कि विधायक इकबाल महमूद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। एसडीएम की मौजूदगी में टीम ने नापतौल करा

Sep 6, 2025 - 19:10
 0  103
Sambhal : सपा विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त
सपा विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

रिपोर्ट – उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल : जिले में प्रशासन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक इकबाल महमूद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। रायसत्ती थाना क्षेत्र के ग्राम मंडलाई में एसडीएम सम्भल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।आरोप है कि विधायक इकबाल महमूद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा था। एसडीएम की मौजूदगी में टीम ने नापतौल कराई और कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर मंगवाया। इस दौरान बिना अनुमति कटहल का पेड़ काटने का मामला भी सामने आया, जिसे अधिकारियों ने वन अधिनियम का उल्लंघन बताते हुए अलग से कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्राम मंडलाई में गाटा संख्या 198 और 222 इकबाल महमूद व उनके परिजनों के नाम दर्ज हैं। इन दोनों गाटा नंबरों के बीच गाटा संख्या 221(क) और 221(ख) स्थित है, जिसमें 221(क) बंजर भूमि 105 हेक्टेयर दर्ज है। इसे कुछ कृषकों द्वारा जोत रखा गया था, जिसे टीम ने कब्जा मुक्त कराया। वहीं, 221(ख) 0.065 हेक्टेयर भूमि यथास्थिति पाई गई।इसके अलावा 271 और 272 नंबर की भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया। कुल मिलाकर चार सरकारी गाटों से कब्जा हटाया गया। चारों नंबरों को बाग के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन साढे तीन बीघा बताई जा रही है।इस प्रशासनिक कार्यवाही से सरकारी भूमि पर किसी भी व्यक्ति का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चूंकि मामला सपा के वरिष्ठ विधायक से जुड़ा है, इसलिए चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Also Click : Uttrakhand : एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा व मेजर सिंह संधू द्वारा पौध रोपण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow