Sitapur : सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी और परिसर में पीने के पानी व शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा देने आए युवाओं के लिए पीने

By INA News Desk
Jun 9, 2026 - 21:45
22 Views
Sitapur : सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Sitapur : सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने हरगांव के बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने वहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के लिए की गई तैयारियों को बारीकी से परखा।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी और परिसर में पीने के पानी व शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा देने आए युवाओं के लिए पीने के साफ पानी का पूरा इंतजाम रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया जाए और सभी जरूरी नियमों का सख्ती से पालन हो।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा का मुआयना किया। उन्होंने वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले। अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्र से जुड़े कर्मचारियों में पूरी सतर्कता देखने को मिली।

You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow