Sitapur : डीएम ने सीएचसी हरगांव का अचानक किया निरीक्षण, लापरवाही पर प्रभारी डॉक्टर सहित कई का वेतन रोका
इसके बाद जिलाधिकारी ने एक्सरे कमरे का निरीक्षण किया तो वहां एक्सरे फिल्म ही गायब मिली। इस बारे में जब वहां तैनात कर्मचारी से पूछा गया तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सका। इसके अलावा जिन मरीजों का एक्सरे किया गया था, सरकारी रिकॉर्ड में उनका मोबाइल नंबर भी
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरगांव में चल रहे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं में कई बड़ी कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल आई गर्भवती महिलाओं से बातचीत की और उनके टीकों से जुड़े कागजात देखे। इस जांच में एक महिला के कागजात पर टीके की जानकारी दर्ज नहीं पाई गई। जब उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से अभियान की तैयारियों के बारे में पूछा तो सही जवाब नहीं मिला। अस्पताल में ब्लड प्रेशर नापने वाली मशीन भी खराब मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने डॉक्टरों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। काम में लापरवाही बरतने पर एचईओ का 15 दिन का वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वेतन अगले आदेश तक रोकने तथा अभियान में लगे डॉक्टरों का भी 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने एक्सरे कमरे का निरीक्षण किया तो वहां एक्सरे फिल्म ही गायब मिली। इस बारे में जब वहां तैनात कर्मचारी से पूछा गया तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सका। इसके अलावा जिन मरीजों का एक्सरे किया गया था, सरकारी रिकॉर्ड में उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज नहीं था। इस घोर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से पूरे अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है।
You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
What's Your Reaction?




