Sitapur : खैराबाद में किराना दुकान के फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार की समझदारी से बचा लाखों का सामान

दुकान में आग लगते ही दुकानदार ने बिना वक्त गंवाए सबसे पहले बिजली का मुख्य कनेक्शन बंद किया और तुरंत पानी डालकर आग को बुझा दिया। सही समय पर कदम उठाने की वजह से आग पूरी दुकान में नहीं फैल सकी और दुकान का बाकी सामान जलने से बच गया। हालांकि, इस हा

Jun 9, 2026 - 21:36
 0  3
Sitapur : खैराबाद में किराना दुकान के फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार की समझदारी से बचा लाखों का सामान
Sitapur : खैराबाद में किराना दुकान के फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदार की समझदारी से बचा लाखों का सामान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद विकास खंड के अंतर्गत रहीमाबाद गांव में एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। दुकानदार की सूझबूझ और फुर्ती के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया और दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान सुरक्षित रहा। मिली जानकारी के मुताबिक, रहीमाबाद गांव के रहने वाले इतसरा पुत्र अशफाक की किराने की दुकान है। सुबह के समय दुकान में रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग की लपटें उठने लगीं। दुकानदार ने बताया कि इलाके में अचानक बिजली का वोल्टेज बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जिसके कारण फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई।

दुकान में आग लगते ही दुकानदार ने बिना वक्त गंवाए सबसे पहले बिजली का मुख्य कनेक्शन बंद किया और तुरंत पानी डालकर आग को बुझा दिया। सही समय पर कदम उठाने की वजह से आग पूरी दुकान में नहीं फैल सकी और दुकान का बाकी सामान जलने से बच गया। हालांकि, इस हादसे में फ्रिज पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कभी बिजली का वोल्टेज बहुत कम तो कभी बहुत ज्यादा होने की समस्या बनी हुई है।

You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow