Sitapur : खैराबाद सीएचसी में 40 टीबी मरीजों को मिलीं पोषण पोटलियां

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए संतुलित और अच्छा खाना इलाज का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। सही पोषण मिलने से मरीजों के शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है और वे जल्दी ठीक होते हैं। इन पोषण पोटलियों के जरिए मरीजों को जरूरी पोषक

Jun 9, 2026 - 21:31
 0  4
Sitapur : खैराबाद सीएचसी में 40 टीबी मरीजों को मिलीं पोषण पोटलियां
Sitapur : खैराबाद सीएचसी में 40 टीबी मरीजों को मिलीं पोषण पोटलियां

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने और इलाज के दौरान जरूरी पोषण देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया के सहयोग से 40 टीबी मरीजों को पोषण पोटलियां बांटी गईं। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहिल फरीद, जिला पीपीएम समन्वयक आशीष कुमार दीक्षित, एसटीएस साकेत मिश्रा और पीएसआई इंडिया की तरफ से प्रतिभा मिश्रा, विवेक कुमार और अरविंद वर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए संतुलित और अच्छा खाना इलाज का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। सही पोषण मिलने से मरीजों के शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है और वे जल्दी ठीक होते हैं। इन पोषण पोटलियों के जरिए मरीजों को जरूरी पोषक तत्व दिए जा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मरीजों को समय पर नियमित दवाइयां खाने, पौष्टिक भोजन करने और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपना पूरा इलाज करवाने के लिए भी समझाया गया।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि देश को टीबी मुक्त बनाने के अभियान को सफल करने के लिए सही इलाज के साथ-साथ मरीजों को सही खान-पान मिलना भी बहुत जरूरी है। पोषण पोटलियां पाकर मरीज भी बहुत खुश नजर आए और उन्होंने इसे इलाज के दौरान मिलने वाली एक बड़ी मदद बताया। इस पूरे प्रयास का मकसद टीबी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देना और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना है।

You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow