Sitapur: खैराबाद क्षेत्र में कुत्ते-बंदरों के आतंक से बढ़े मरीज, रोज लग रहे एंटी रेबीज इंजेक्शन।

सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में इन दिनों कुत्ता और बंदर के काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा

May 30, 2026 - 20:13
40 Views
Sitapur: खैराबाद क्षेत्र में कुत्ते-बंदरों के आतंक से बढ़े मरीज, रोज लग रहे एंटी रेबीज इंजेक्शन।
खैराबाद क्षेत्र में कुत्ते-बंदरों के आतंक से बढ़े मरीज, रोज लग रहे एंटी रेबीज इंजेक्शन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

खैराबाद / सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में इन दिनों कुत्ता और बंदर के काटने से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अस्पताल परिसर व आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार को सीएचसी में प्राची, यश, आशाराम, सैफ, आदर्श सहित एक दर्जन से अधिक मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। मरीजों ने बताया कि गली-मोहल्लों में कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और बंदर भी घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगों की मांग  
लोगों ने खैराबाद से आवारा कुत्तों की नसबंदी व बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। बच्चों व बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। समय रहते कार्रवाई न हुई तो बड़ी घटना हो सकती है।

सीएचसी अधीक्षक बोले  
सीएचसी अधीक्षक राहिल फरीद 
ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में कुत्ता-बंदर काटने के ज्यादा केस आए हैं। एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow