Sitapur : बिसवां में सीएचसी आई दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
घायल लड़की का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। लगातार हो रही चोरी, छेड़छाड़ और हमलों की घटनाओं के कारण स्थानीय लोग बिसवां पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है औ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दिनदहाड़े दो महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की कमियां खुलकर सामने आ गई हैं। अस्पताल में इलाज कराने आई दो महिलाओं के गले से अज्ञात चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर सोने की चेन उड़ा दी, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सदरपुर की रहने वाली सुनीता और निपानिया गांव की रहने वाली प्रेमलता इलाज के लिए सीएचसी बिसवां आई थीं। तभी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दोनों के गले से सोने की चेन पार कर दी। जब पीड़िता महिलाओं को गहने चोरी होने का पता चला, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। बिसवां इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। कुछ समय पहले भी कोतवाली बिसवां से शिकायत देकर लौट रही एक लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था।
घायल लड़की का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। लगातार हो रही चोरी, छेड़छाड़ और हमलों की घटनाओं के कारण स्थानीय लोग बिसवां पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके में कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और महिलाएं अब सार्वजनिक जगहों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। इस चेन चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
What's Your Reaction?




