Sitapur : मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट शुरू करने की मांग, वकीलों ने मंत्रियों को दिया मांगपत्र

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोर्ट भवन में फर्नीचर, न्यायाधीश कक्ष और कार्यालय जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यहां जल्द से जल्द अधिकारी की नियुक्ति की जाए और कोर्ट का संचालन तुरंत शुरू कराया जा

Jun 9, 2026 - 21:49
 0  6
Sitapur : मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट शुरू करने की मांग, वकीलों ने मंत्रियों को दिया मांगपत्र
Sitapur : मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट शुरू करने की मांग, वकीलों ने मंत्रियों को दिया मांगपत्र

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट का काम शुरू कराने के लिए लॉयर्स एसोसिएशन ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही और एमएलसी पवन सिंह चौहान को दिया। इस मांगपत्र में वकीलों ने बताया कि मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट की स्थापना से जुड़ीं सभी जरूरी कागजी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। कोर्ट के लिए जरूरी भवन और दफ्तर का निर्माण भी तय मानकों के आधार पर पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बाद कोर्ट रूम की चाबी भी सीतापुर के अतिरिक्त जनपद न्यायाधीश को सौंपी जा चुकी है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कोर्ट भवन में फर्नीचर, न्यायाधीश कक्ष और कार्यालय जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यहां जल्द से जल्द अधिकारी की नियुक्ति की जाए और कोर्ट का संचालन तुरंत शुरू कराया जाए। इससे मुकदमे से जुड़े लोगों और पीड़ितों को न्याय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और उन्हें आसानी से न्याय मिल सकेगा। इस अवसर पर लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय सहाय, सुधीर शुक्ल राना, सौरभ सक्सेना, सुधीर शर्मा, अंजुल पाण्डेय, नरेंद्र प्रताप सिंह, श्रवण चौधरी और रामनरेश मिश्रा सहित कई अन्य वकील उपस्थित रहे।

You May Also Like : Hardoi : राशन दुकान की जांच करने गए SDM पर ग्रामीणों का पथराव, सिर में आई गंभीर चोट, हमला कर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow