Bajpur: सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता

Jun 8, 2026 - 14:02
26 Views
Bajpur: सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निकाली जागरूकता रैली। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत दोराहा पुलिस के सहयोग से निकाली गई जागरूकता रैली।

इस दौरान पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत दोराहा पुलिस के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गए हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस मौके पर निशा परवीन, कैलाश पांडे, दीपक शर्मा, दीपक चौधरी, सोमपाल, गयुर खान आदि मौजूद रहे।

Also Read- मसूरी के जाम पर प्रशासन सख्त, सड़कों पर उतरे एसडीएम राहुल आनंद, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow