Bajpur: खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

केलाखेड़ा थाना के बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहाली जंगल में सुबह करीब 10 बजे खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली

Jun 4, 2026 - 15:50
28 Views
Bajpur: खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।
खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर जिसमें एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

ब्यूरो चीफ आमिर हुसैन 

बाजपुर। केलाखेड़ा थाना के बेरिया दौलत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहाली जंगल में सुबह करीब 10 बजे खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारो को सामने से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित किया दूसरा गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही एसआई देवेंद्र मनराल बेरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया गांव महोली जंगल निवासी शिवम कुमार (21) पुत्र अशोक कुमार अपने साथी जयदीप के साथ मोटरसाइकिल से आर्मी भर्ती की परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।जिसमें शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं मोटरसाइकिल पर सवार जयदीप (20) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण भारी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में पुलिस का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।केलाखेड़ा एसएचओ मनीष खत्री ने कहा पीड़ित परिवार की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही  प्राप्त होगी निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow