Bajpur: सुबह एक बुजुर्ग से गोल्ड की अंगूठी दिनदहाड़े लूट कर युवक फरार।

मंडी परिसर में एक बुजुर्ग जयराम सिंगल दो छोटे बच्चों को साथ लेकर सुबह घूमने के लिए गये जहां पर एक अनजान व्यक्ति

May 25, 2026 - 17:24
30 Views
Bajpur: सुबह एक बुजुर्ग से गोल्ड की अंगूठी दिनदहाड़े लूट कर युवक फरार।
सुबह एक बुजुर्ग से गोल्ड की अंगूठी दिनदहाड़े लूट कर युवक फरार।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। मंडी परिसर में एक बुजुर्ग जयराम सिंगल दो छोटे बच्चों को साथ लेकर सुबह घूमने के लिए गये जहां पर एक अनजान व्यक्ति स्कूटर पर आता है और इधर-उधर की बातें कर बुजुर्ग जयराम सिंघल को सम्मोहित करते हुए दोनों बच्चों को 100 सौ 100 रुपए देकर बोला कि तुम्हारे हाथ में जो अंगूठी है बहुत सुंदर है मुझे ऐसी ही अंगूठी बनवानी है उतार कर दो उन्होंने उसे अंगूठी को उतार कर देखने लिये दी
और बोला मंडी गेट पर मेरा भाई खड़ा है मैं उसे दिखा कर आता हूं उसके बाद वह व्यक्ति नहीं लौटा लगभग डेढ़ तोला गोल्ड की अंगूठी को दिन दहाड़े सम्मोहित कर लूट कर ले गया। सुबह 10:00 बजे रामराज रोड स्थित केदारनाथ सरिया स्टोर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित वाईटी मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना के बारे में वार्ता की। जिस पर सत्यवान गर्ग ने एसआई देवेंद्र सिंह मरनाल को फोन किया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खागाले। उन्होंने कहा इस प्रकार की घटना को लेकर पुलिस सतर्क है और जल्दी ही इसका पर्दाफाश करने का प्रयास किया जाएगा। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा 5 दिन के अंदर इस लूट की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन करेगा।

Also Read- चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में हुआ पिछले 16 वर्षों का सबसे भीषण कोयला खदान हादसा, गैस विस्फोट और जहरीली गैस की चपेट में आने से 90 से अधिक मजदूरों की दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow