Bajpur: गांव बाजपुर में एक युवक ने दो भाइयों पर चाकू गंडासे से किया जान लेवा हमला हालत गंभीर। 

पहले से घात लगाए बैठे युवक ने दो भाइयों पर चाकू और गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से

May 22, 2026 - 20:14
42 Views
Bajpur: गांव बाजपुर में एक युवक ने दो भाइयों पर चाकू गंडासे से किया जान लेवा हमला हालत गंभीर। 
गांव बाजपुर में एक युवक ने दो भाइयों पर चाकू गंडासे से किया जान लेवा हमला हालत गंभीर। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। पहले से घात लगाए बैठे युवक ने दो भाइयों पर चाकू और गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने के कारण व्यक्तियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। यहां बताते चलें शकील पुत्र सुशील अली, ग्राम मुंडियां कलां, निवासी 21मई की रात्रि को 9.30 बजे दो भाई बबलू व सेबू पुत्रगण सुशील अली, ग्राम मुंडियां कलां,अपनी मुंहबोली बहिन रेहाना ने फोन करके अपने घर बाजपुर गाँव बुलाया। जिस पर उपरोक्त दोनों भाई मुंहबोली बहिन रेहाना के घर बाजपुर गाँव चले गये।

जहाँ पर पहले से ही घात लगाये बैठे रेहाना के भतीजे मुस्तकीम पुत्र फैजुद्दीन निवासी गड्डा कॉलोनी ग्राम बाजपुर गाँव,ने गंडासे व चाकू से भाईयों पर जानलेवा हमला कर दिया। उपरोक्त ने बबलू के पेट में चाकू घोंप दिया और गंडासे से सेबू के दांयी टाँग पर प्रहार किया। जिससे दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गये। उपरोक्त मुस्तकीम ने भाईयों को जान से मारने की एलानिया धमकी देकर वहाँ से भाग गया। उपरोक्त से हमें जानमाल का पूर्ण खतरा है। पीड़ित में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow