Bajpur: रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, लगातार दो मुकाबलों में दर्ज की जीत। 

रुद्रपुर में रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में बेहतरीन

May 26, 2026 - 17:17
32 Views
Bajpur: रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, लगातार दो मुकाबलों में दर्ज की जीत। 
रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी का शानदार प्रदर्शन, लगातार दो मुकाबलों में दर्ज की जीत। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। रुद्रपुर में रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में बेहतरीन जीत हासिल की। खिलाड़ियों की सधी हुई गेंदबाजी और अनुशासित प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

23 मई 2026 को खेले गए डे-नाइट मुकाबले में रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी ने एपेक्स क्रिकेट अकादमी को 138 रन पर समेट दिया। विरोधी टीम 33.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। रिबेल स्टार की ओर से अर्नव सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.1 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। आतिफ शेख ने 2 विकेट जबकि आलम मेहरबान और साहिल ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद 24 मई 2026 को रुद्रपुर में खेले गए मुकाबले में रिबेल स्टार क्रिकेट अकादमी ने करणा अकादमी को मात्र 85 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच में भी अर्नव सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर 5 विकेट झटके। आतिफ शेख, सूर्या और निर्भय जोशी ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।लगातार दो मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट लेने पर अर्नव सिंह को विशेष रूप से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और कोचों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।अकादमी के कोचों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में जिले व राज्य स्तर पर अकादमी का नाम रोशन करेंगे।

Also Read- कोयंबटूर में सनकी आशिक की खौफनाक करतूत: रिश्ता टूटने से नाराज होकर प्रेमिका के घर पर फेंका पेट्रोल बम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow