Bajpur: एसडीएम के माध्यम से शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा। 

अनुसूचित जाति जनजाति समाज, शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक न्याय से संबंधित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर

May 26, 2026 - 17:11
29 Views
Bajpur: एसडीएम के माध्यम से शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा। 
एसडीएम के माध्यम से शिक्षकों ने 19 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। अनुसूचित जाति जनजाति समाज, शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक न्याय से संबंधित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को सौंपा। शिक्षकों ने बताया अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों, ब्लॉकों, मंडलों एवं संगठनात्मक इकाइयों में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों,अभिभावकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ व्यापक संवाद, विचार-विमर्श एवं क्षेत्रीय समीक्षा के उपरांत शिक्षा, सामाजिक न्याय, संवैधानिक प्रतिनिधित्व, छात्र कल्याण, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, आरक्षण, स्वास्थ्य, पारदर्शी प्रशासन एवं समान अवसरों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषय सामने आए हैं।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), 16(4A), 21, 21A, 38, 46, 335, 338 एवं 338A सामाजिक न्याय, समान अवसर, कमजोर वर्गों के संरक्षण एवं पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की संवैधानिक भावना को सुदृढ़ करते हैं। इसी संवैधानिक भावना के अनुरूप संगठन निम्नलिखित 19 सूत्रीय मांगें आपके समक्ष प्रस्तुत करते हैं।

Also Read- कोयंबटूर में सनकी आशिक की खौफनाक करतूत: रिश्ता टूटने से नाराज होकर प्रेमिका के घर पर फेंका पेट्रोल बम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow