Ballia : बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश रामबुझ यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध और अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी फहीम

By INA News Desk
Jun 6, 2026 - 22:14
38 Views
Ballia : बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश रामबुझ यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
Ballia : बैरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश रामबुझ यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Report- S.Asif Hussain Zaidi

बलिया जिले की बैरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी रामबुझ यादव उर्फ विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध और अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी और बैरिया थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से इनामी बदमाश के मूवमेंट की सटीक सूचना मिली।

सूचना के आधार पर बैरिया पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिन बाबा के स्थान शोभा छपरा के पास घेराबंदी की और सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रामबुझ यादव को दबोच लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 315 बोर का एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। बैरिया क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow