Sambhal : बर्दमार नदी को फिर मिलेगी नई जिंदगी, SP ने नारियल फोड़कर किया पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ
अभियान के तहत ड्रोन कैमरों की निगरानी में एक दर्जन से अधिक बुलडोजर और जेसीबी मशीनें नदी के पुराने स्वरूप को बहाल करने के लिए मैदान में उतरीं। प्रशासन का लक्ष्य बरसात से पहले नदी के मार्ग को पूरी तरह साफ कर अवैध कब्जों को हटाना है, ताकि मानसून के दौरान नदी में पा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद में वर्षों से अस्तित्व खोती जा रही बर्दमार नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू हो गया है। बबराला क्षेत्र के ग्राम बाघऊ में शनिवार को नदी पुनरुद्धार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक द्वारा नारियल फोड़कर की गई, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नदी के मार्ग में जमा कचरे और अवरोधों को फावड़े से हटाकर सफाई कार्य शुरू कराया गया।
अभियान के तहत ड्रोन कैमरों की निगरानी में एक दर्जन से अधिक बुलडोजर और जेसीबी मशीनें नदी के पुराने स्वरूप को बहाल करने के लिए मैदान में उतरीं। प्रशासन का लक्ष्य बरसात से पहले नदी के मार्ग को पूरी तरह साफ कर अवैध कब्जों को हटाना है, ताकि मानसून के दौरान नदी में पानी का प्राकृतिक प्रवाह फिर से शुरू हो सके।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बर्दमार नदी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा था और इसके कैचमेंट क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कब्जे हो गए थे।
अब कब्जा मुक्त कराकर नदी को उसके मूल स्वरूप में लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन का दावा है कि मानसून से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा,
जिससे नदी में पर्याप्त जल संचय होगा और क्षेत्र के भूजल स्तर, पर्यावरण तथा कृषि व्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा। नदी पुनरुद्धार का यह अभियान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित
What's Your Reaction?




