Saharanpur : दोमुंहे सांप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, ऑडी कार और नकदी बरामद

पुलिस के मुताबिक कुतुबशेर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान मंडी थाना क्षेत्र के खताखेड़ी के रहने वाले आस मोहम्मद उर्फ आशु राणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूल कि

Jun 6, 2026 - 22:21
36 Views
Saharanpur : दोमुंहे सांप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, ऑडी कार और नकदी बरामद
Saharanpur : दोमुंहे सांप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, ऑडी कार और नकदी बरामद

सहारनपुर जिले की कुतुबशेर थाना पुलिस ने दोमुंहे सांप (रेड सैंड बोआ) को चमत्कारी दवा बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से 4.94 लाख रुपये नकद, एक ऑडी क्यू-3 कार, नोट गिनने वाली मशीन, दो दुर्लभ दोमुंहे सांप, फर्जी पहचान पत्र और मनोरंजन वाले नकली नोटों व सफेद कागजों की सैकड़ों गड्डियां मिली हैं।

पुलिस के मुताबिक कुतुबशेर थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान मंडी थाना क्षेत्र के खताखेड़ी के रहने वाले आस मोहम्मद उर्फ आशु राणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दोमुंहे सांप को बहुत कीमती और चमत्कारी बताकर लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था। लोगों को अपने झांसे में लेने और उन पर प्रभाव डालने के लिए वह असली नोटों के ऊपर-नीचे नकली नोटों की गड्डियां लगाकर दिखाता था और फर्जी पहचान पत्रों का सहारा लेता था। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow