Lucknow : 15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह, सफल आयोजन हेतु आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक
बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून, 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिसके लिए 15 जून से 21 जून, 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र,
बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बंध में शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं जनभागीदारी बढ़ाने के सम्बंध में चर्चा की गयी।
बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून, 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिसके लिए 15 जून से 21 जून, 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम तथा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाना है। उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी सोसाइटियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग सप्ताह के दौरान विभिन्न आवासीय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने योग सप्ताह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित
What's Your Reaction?




