Ballia News: 25 हजार के इनामी बदमाश रोहित वर्मा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता गोलीकांड का दूसरा आरोपी धराया।
बलिया जिले में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए चर्चित दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता गोलीकांड के दूसरे...
बलिया: बलिया जिले में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए चर्चित दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता गोलीकांड के दूसरे आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहित वर्मा उर्फ सरल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे के पास हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित वर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित वर्मा, जो 21 मई 2025 को कासिम बाजार निवासी दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता पर जानलेवा हमले में शामिल था, सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर दिया। रात के समय सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। लेकिन संदिग्ध ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
खुद को घिरता देख रोहित वर्मा ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान रोहित वर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 2700 रुपये नगद, और एक चोरी की काले रंग की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि यह मोटरसाइकिल 04 जून 2025 को बलिया रेलवे स्टेशन से चोरी की गई थी।
- अरुण गुप्ता गोलीकांड से जुड़ा मामला
रोहित वर्मा उर्फ सरल पुत्र ठाकुर प्रसाद वर्मा, निवासी देवरिया खुर्द, थाना फेफना, बलिया, 21 मई 2025 को दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी था। इस मामले में कोतवाली बलिया में मुकदमा संख्या 194/2025, धारा 109(1) और 61 (2) (क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इस हमले में रोहित का साथी मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह पहले ही 28 मई 2025 को माल्देपुर तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। मुकेश के कब्जे से भी एक देसी पिस्टल, कारतूस, 10,500 रुपये नगद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई थी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रोहित वर्मा की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह और उसके साथी अरुण गुप्ता की हत्या की सुपारी ले चुके थे, जिसमें दो सोने की चेन और 1 लाख रुपये की रकम शामिल थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुठभेड़ के दौरान वह बिहार भागने की फिराक में था।
Also Read- Hardoi News: मल्लावां में हुयी हत्या को लेकर एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से बात की
- पुलिस की कार्रवाई और बरामद सामान
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि रोहित वर्मा जनपद स्तर का इनामी अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से बरामद सामान में शामिल हैं:
एक देसी पिस्टल (.32 बोर)
एक खोखा कारतूस और एक जिंदा
कारतूस
2700 रुपये नगद , एक चोरी की काले रंग की मोटरसाइकिल
पुलिस ने घायल बदमाश को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस ऑपरेशन की सफलता के लिए कोतवाली पुलिस की सराहना की। पुलिस ने इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहित वर्मा के 5 मुकदमे के आधार पर जांच की जा रही है, और फरार अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। यह मुठभेड़ बलिया पुलिस के अपराध नियंत्रण के प्रयासों में एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।
#बलिया।25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
चर्चित दवा व्यवसायी अरुण गुप्ता गोली कांड का दूसरा आरोपी रोहित वर्मा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे के पास क्रॉसिंग पर हुई मुठभेड़ मे पुलिस की जवाबी कार्रवाई pic.twitter.com/LlAJ9oN3jf — INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) June 5, 2025
What's Your Reaction?











