Ballia News: बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 29 जवान घायल।

जिसमें सवार 29 जवान घायल हो गए इन जवानों में से 10 जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। शेष 19 जवानों....

By INA News Desk
Oct 30, 2024 - 11:13
84 Views
Ballia News: बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 29 जवान घायल।


Report- S.Asif Hussain zaidi

Ballia: बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस 18 वीं बटालियन कि E कंपनी  29 अक्टूबर 2024 को शांति व्यवस्था और दीपावली, छठ पर्व ड्यूटी के लिए डेहरी ऑन सोन रोहतास से प्राइवेट बस द्वारा सिवान बिहार के लिए जा रही थी कि 30 अक्टूबर को थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत लगभग मध्य रात चांद दियर पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

जिसमें सवार 29 जवान घायल हो गए इन जवानों में से 10 जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में चल रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने इलाज करा रहे जवानों से तथा संबंधित डॉक्टर से जिला अस्पताल  पहुंचकर घायलों का हाल जाना तथा इस संबंध में जवानों से भी बातचीत कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow