Hardoi News: गंगा दशहरा पर भक्तों ने किया गंगा स्नान, लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

गंगा दशहरा पर भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस मौके पर भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर मां....

Jun 5, 2025 - 11:30
69 Views
Hardoi News: गंगा दशहरा पर भक्तों ने किया गंगा स्नान, लिया मां गंगा का आशीर्वाद।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

कुसुमखोर गंगा घाट / तेरा पुरसौली गंगा घाट / चियासर गंगा घाट। गंगा दशहरा पर भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस मौके पर भक्तों द्वारा गंगा स्नान कर मां गंगा को प्रसाद अर्पित किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कुसुम खोर गंगा घाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों द्वारा विभिन्न माध्यमों से आकर मां गंगा में डुबकी लगाई गई। ट्रैक्टर ट्रालियों, बाइकों एवं अन्य माध्यमों से आए लोगों को थाना अरवल के उप निरीक्षक संतोष कुमार, दीवान बीरन यादव, एवं कांस्टेबल गौरव कुमार द्वारा वाहनों को किनारे करवा कर स्नानार्थियों को स्नान कराया गया।

Also Read- Hardoi News: मल्लावां में हुयी हत्या को लेकर एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से बात की

वहीं तेरा पुरसौली गंगा घाट पर कांस्टेबल आशुतोष कुमार आजाद प्रताप सिंह एवं दृग मोहन द्वारा गंगा घाट पर विभिन्न साधनों से आने वाले साधकों के वाहनों को उचित तरीके से लगवा कर गंगा स्नान के लिए भेजा गया। इसी प्रकार चियासर गंगा घाट पर उप निरीक्षक श्री प्रकाश द्वारा गंगा स्नान कर रहे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर शिल्पा कुमारी एवं थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा द्वारा लगातार सभी गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का कार्य किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow