Hathras: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प, नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाथरस एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन

By INA News Desk
Jun 5, 2026 - 20:49
44 Views
Hathras: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प, नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प, नगर पालिका ने चलाया जागरूकता अभियान

हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद हाथरस एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोहल्ला समिति से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को डस्टबिन वितरित किए गए तथा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।विश्व पर्यावरण दिवस के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने हरित वातावरण के निर्माण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमपाल बाबू रहे। इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर दीप्ति अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, एडीएचआर की जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, कोमल महेश्वरी, लीलावती पुंडीर, पूजा वार्ष्णेय, संतोष जोशी, पूजा शर्मा, पूर्व सभासद बाला शर्मा, दुर्गा वाहिनी की जिला सह-संयोजिका प्रियांशी वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।इसके अलावा नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राखी यादव, पिंकी चौहान, आईना पौलुस, रचना पाठक, मीनू कुशवाह, संजय अग्रवाल, विजय स्वर्णकार, मुशाहिद हुसैन, यशुराज शर्मा तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल के प्रतिनिधि अविनाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Also Read-उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow