Hathras: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Jun 5, 2026 - 20:54
46 Views
Hathras: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएमओ कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश पौधरोपण करते हुए 

हाथरस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना आवश्यक है। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीन कुमार भारती, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए जनपद को हराभरा एवं स्वच्छ बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया तथा अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई।

Also Read- उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, पूरे राज्य में अगले छह महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी पूरी तरह रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow