सम्भल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 1.60 करोड़ का केमिकल बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
सम्भल पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ साठ लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित प्रीकर्सर केमिकल एसीटिक एनहाईड्राइड की बड़ी खेप बरामद की है। संयुक्त टीम ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 629 किलोग्राम एसीटिक एनहाईड्राइड बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल हेरोइन समेत अन्य नशीले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है।
यह कार्रवाई कैलादेवी थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस और ANTF की टीम ने एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर में रखे एसी के स्टॉक के बीच बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ बरामद हुआ। तस्कर इस खेप को दूसरे राज्यों तक पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो तस्कर सम्भल जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपियों का मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद प्रीकर्सर के स्रोत, सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है। इस बड़ी कार्रवाई को सम्भल पुलिस और ANTF की नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण सफलताओं में से एक माना जा रहा है।
Also Read- Gonda: मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित
What's Your Reaction?




