Deoband : पुलिस की बड़ी कार्रवाई- लालवाला विवाद मामले में वांछित आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
इसके साथ ही पुलिस ने कुलसत गाँव से एक अन्य वांछित आरोपी राहुल को उसके घर के पास से दबोच लिया। आरोपी राहुल पर एक महिला का पीछा करने, उसे परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा द
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहला मामला लालवाला गाँव का है, जहाँ जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में गंभीर विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी रामचंद्र को फतेहपुर के जंगलों से घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, इस गाँव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसा के मामले में रविंद्र राणा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इसके साथ ही पुलिस ने कुलसत गाँव से एक अन्य वांछित आरोपी राहुल को उसके घर के पास से दबोच लिया। आरोपी राहुल पर एक महिला का पीछा करने, उसे परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले में कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
एक अन्य कार्रवाई में देवबंद पुलिस ने छोटी खानकाह इलाके के रहने वाले साहिल नाम के युवक को जानलेवा हमले और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Also Click : Sitapur : मिश्रिख तहसील में सिविल कोर्ट शुरू करने की मांग, वकीलों ने मंत्रियों को दिया मांगपत्र
What's Your Reaction?




