Kanpur: जिंदा कौमें 05 साल इंतजार नहीं करतीं: डा राम मनोहर लोहिया

आर्यनगर  विधायक अमिताभ बाजपेई ने आज नरौना चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी

Jun 9, 2026 - 18:31
23 Views
Kanpur: जिंदा कौमें 05 साल इंतजार नहीं करतीं: डा राम मनोहर लोहिया
जिंदा कौमें 05 साल इंतजार नहीं करतीं: डा राम मनोहर लोहिया

कानपुर: आर्यनगर  विधायक अमिताभ बाजपेई ने आज नरौना चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।गौरतलब है कि नरौना चौराहे पर स्थापित गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा मेट्रो परियोजना के निर्माण के दौरान हटाई गई थी। प्रतिमा स्थल ध्वस्त होने के बाद लंबे समय तक प्रतिमा की पुनर्स्थापना नहीं की गई। इस संबंध में विधायक अमिताभ बाजपेई लगातार संघर्षरत रहे।

प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर विधायक अमिताभ बाजपेई ने 13 अक्टूबर 2025 को धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद 30 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी कानपुर नगर से मुलाकात कर विषय को प्रमुखता से उठाया। 07 नवंबर 2025 को प्रशासन की ओर से जवाब प्राप्त हुआ। इस दौरान #प्रशासनिक_अधिकारियों द्वारा दो बार मौके का निरीक्षण भी किया गया, लेकिन प्रतिमा स्थापना का कार्य आगे नहीं बढ़ सका।इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं,बल्कि सामाजिक न्याय,पत्रकारिता और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक थे। उनके सम्मान और स्मृतियों की रक्षा करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

Also Read- एमबीए छात्रा के गायब होने का मामला- आधी रात को कैंपसाइट से अचानक.... परिजनों ने साथ गए दो दोस्तों पर जताया अपहरण का संदेह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow