Kanpur: हर दिन 108 घरों में लग रहे रूफटॉप, सोलर सिटी बनने की ओर तेज कदम। 

पीएम सूर्य घर योजना के तहत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा का दायरा तेजी से बढ़ा है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर रूफटॉप के

By INA News Desk
Apr 18, 2026 - 17:59
121 Views
Kanpur: हर दिन 108 घरों में लग रहे रूफटॉप, सोलर सिटी बनने की ओर तेज कदम। 
हर दिन 108 घरों में लग रहे रूफटॉप, सोलर सिटी बनने की ओर तेज कदम। 

कानपुर नगर: पीएम सूर्य घर योजना के तहत कानपुर नगर में सौर ऊर्जा का दायरा तेजी से बढ़ा है। घरों की छतों पर लगाए गए सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन का आंकड़ा 100 मेगावॉट पार कर गया है। 14 अप्रैल तक 29,304 इंस्टॉलेशन के माध्यम से 103 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता दर्ज की गई है, जो जनपद में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है।प्रदेश में दूसरे स्थान पर कानपुर, बढ़ रही लोगों की भागीदारी सोलर रूफटॉप के जरिए बिजली उत्पादन में कानपुर नगर अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लखनऊ पहले और वाराणसी तीसरे स्थान पर है। यह उपलब्धि बताती है कि शहर में सौर ऊर्जा को लेकर लोगों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।योजना की समीक्षा बैठक, क्रियान्वयन में तेजी पर जोर सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध रखा जाए।

Also Read- Sambhal: घर बैठकर बजट मीटिंग कैंसिल? सभासद का आरोप-पालिका में ‘हिटलरशाही’, विकास ठप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow