Kanpur: कोडीन से संबंधित मुकदमों की प्रगति की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह द्वारा अपराध शाखा, कमिश्नरेट कानपुर नगर में कोडीन से संबंधित मुकदमों की
कानपुर: पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह द्वारा अपराध शाखा, कमिश्नरेट कानपुर नगर में कोडीन से संबंधित मुकदमों की प्रगति की समीक्षा हेतु गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित अभियोगों की स्थिति, विवेचना की प्रगति एवं निस्तारण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।पुलिस उपायुक्त (अपराध) द्वारा विवेचकों को निर्देशित किया गया कि कोडीन से संबंधित मामलों में अवैध दवाओं के दुरुपयोग, तस्करी एवं वितरण से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करते हुए साक्ष्यों का विधिक एवं तथ्यात्मक परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा विवेचना समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए। जिन मामलों में पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं, उनमें शीघ्र आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किए जाने एवं शेष लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने, साक्ष्यों के प्रभावी संकलन,दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
What's Your Reaction?









