Saharanpur : सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में सांसद इमरान मसूद ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर खुद साफ की और अफसरों को टोका

निरीक्षण के दौरान सांसद को अस्पताल परिसर में कई जगहों पर गंदगी दिखाई दी। फर्श पर प्लास्टिक की पन्नी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें देखकर उन्होंने खुद उन्हें उठाकर कचरे के डिब्बे में डाला। इस दौरान वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो

Jun 9, 2026 - 08:24
 0  16
Saharanpur : सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में सांसद इमरान मसूद ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर खुद साफ की और अफसरों को टोका
Saharanpur : सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में सांसद इमरान मसूद ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर खुद साफ की और अफसरों को टोका

सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल का जायजा लेने के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की और इलाज, दवाओं की उपलब्धता व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। यह औचक निरीक्षण सोशल मीडिया पर अस्पताल के बंद पंखों और बदहाली का वीडियो वायरल होने के बाद किया गया।

निरीक्षण के दौरान सांसद को अस्पताल परिसर में कई जगहों पर गंदगी दिखाई दी। फर्श पर प्लास्टिक की पन्नी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें देखकर उन्होंने खुद उन्हें उठाकर कचरे के डिब्बे में डाला। इस दौरान वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो सांसद ने कहा कि साफ-सफाई का संदेश देने के लिए हर व्यक्ति को खुद आगे आना चाहिए। इमरान मसूद ने अस्पताल प्रबंधन को सफाई दुरुस्त रखने, मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं देने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और बाकी कर्मचारियों से मरीजों के साथ नरमी और अच्छे से पेश आने को कहा। खामियां मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सांसद ने कहा कि व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारा जाए ताकि मरीजों को परेशानी न हो। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान भी उनके साथ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow