Gonda: अस्पताल की खामियों पर डीएम सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी। 

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को बाबू ईश्वरशरण जिला

May 30, 2026 - 19:24
24 Views
Gonda: अस्पताल की खामियों पर डीएम सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी। 
अस्पताल की खामियों पर डीएम सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी। 

गोण्डा। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को बाबू ईश्वरशरण जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा ओपीडी व वेटिंग रूम की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के पर्चों पर लिखी दवाओं का ऑनलाइन अपडेट शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा शौचालयों समेत पूरे परिसर में उच्चस्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक फ्लोर पर कम से कम पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने तथा डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने प्राचार्य, सीएमओ, सीएमएस और मेडिकल कॉलेज अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले हर मरीज को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Also Read- Mau: जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow