Ayodhya: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी, मीडिया की चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर मंथन। 

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी

By INA News Desk
May 30, 2026 - 18:46
45 Views
Ayodhya: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी, मीडिया की चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर मंथन। 
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी, मीडिया की चुनौतियों और सामाजिक दायित्वों पर मंथन। 

अयोध्या। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस सभागार में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सामाजिक दायित्वों और मीडिया की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राजेंद्र कुमार दूबे ने किया। रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही ने पत्रकारिता को समाज को दिशा देने वाला सशक्त माध्यम बताते हुए तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया। आकाश सोनी ने डिजिटल युग में फेक न्यूज की बढ़ती चुनौती का उल्लेख करते हुए सत्यापन और निष्पक्षता को आवश्यक बताया। प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रशांत शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, अमित, मनोज शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, शिवम कुमार सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Also Read- अमृतसर के प्रतिष्ठित स्कूल में भारी लापरवाही, स्विमिंग पूल में डूबने से 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow