Hardoi: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाई स्व. बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं बैठक

May 27, 2026 - 16:35
22 Views
Hardoi: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाई स्व. बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाई स्व. बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि।
शाहाबा/हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं बैठक का आयोजन तहसील महामंत्री प्रभाकर त्रिपाठी के पालिका बाजार कार्यालय पर किया गया।बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने स्व.बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष आलोक पाठक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. बालेश्वर लाल जी के आदर्श आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य किया था।उन्होंने सदैव निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता पर बल दिया और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सबसे बड़े संगठन की नींव रखी जिसका मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों के हितों की रक्षा करना,उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और उन्हें एकजुट करना है।उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने कहा कि उनके अच्छे विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते है।एसोसिएशन के संस्थापक की प्रेरणा सदैव मार्गदर्शन का कार्य करती है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी साथी सदैव सच्चाई के साथ हर पीड़ित की आवाज बनते है।महामंत्री प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि स्व बालेश्वर लाल जी का लक्ष्य पत्रकारों की आवाज को बुलंद करना,उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना रहा।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करके अंत में दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की।इस बैठक में पदाधिकारियों में अशरफ अली,दिनेश कुमार मिश्रा,अखिलेश गुप्ता,महेंद्र सिंह राणा,वैभव मिश्रा,अनिल शर्मा,कमलेश त्रिवेदी,सतीश राठौर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow