ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि, पत्रकारों ने लिया एकजुटता का संकल्प।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मंगलवार को ग्रामीण पत्रकारिता
कासगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मंगलवार को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पटियाली स्थित जिला कैंप कार्यालय पर किया गया, जहां पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार गोष्ठी में संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों और ग्रामीण पत्रकारिता को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान मौजूद रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथियों को उनके पदचिह्नों पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान को “स्वर्गीय बालेश्वर लाल स्मृति सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक समाजसेवियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक नरेंद्र सिंह परमार, श्याम किशोर गौर, जिला उपाध्यक्ष विमल सिंघानिया, जिला महामंत्री विशाल श्रोत्रीय, विपिन कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत राय, मंडल महामंत्री अनिल सिंह राठौर, दैनिक खबर ज्योति के संपादक इंद्रपाल सोलंकी, मंडल संगठन मंत्री वासुदेव दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रताप सिंह, पटियाली तहसील अध्यक्ष राहुल तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष सौरभ, जितेंद्र, मोरध्वज कुमार, लवलेश शर्मा, राहुल चौहान, श्रीकृष्ण गौतम, अशोक सक्सेना और सतीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Also Read- Prayagraj: सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम।
What's Your Reaction?




