Prayagraj: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की 27 मई को अहम बैठक, पुण्यतिथि, बीमा व संगठन विस्तार पर होगी चर्चा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक 27 मई 2026 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे

May 21, 2026 - 16:43
25 Views
Prayagraj: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की 27 मई को अहम बैठक, पुण्यतिथि, बीमा व संगठन विस्तार पर होगी चर्चा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की 27 मई को अहम बैठक, पुण्यतिथि, बीमा व संगठन विस्तार पर होगी चर्चा।

प्रयागराज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज की एक आवश्यक बैठक 27 मई 2026 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे से कान्य कुब्ज हलवाई वैश्य महासभा, कीडगंज प्रयागराज में आयोजित की जाएगी।

बैठक में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ-साथ सदस्यता, परिचय पत्र वितरण एवं बीमा सूची की समीक्षा की जाएगी।

संगठन की ओर से बताया गया कि सभी सदस्यों का ₹2,00,000 का दुर्घटना बीमा कराया गया है। इसके अतिरिक्त दुर्घटना या चोट लगने की स्थिति में ₹25,000 तक की चिकित्सा सहायता बीमा कंपनी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में उन सभी सदस्यों के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे जिन्होंने सदस्यता शुल्क जमा कर दिया है। साथ ही जिन सदस्यों ने अभी तक शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए फॉर्म भरने और बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि बीमा सूची को सभी सदस्य ध्यानपूर्वक देख लें, यदि किसी का नाम छूट गया हो तो उसे संशोधित कर शामिल किया जा सकेगा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ‘संवाददाता डायरी’ के प्रकाशन को पुनः सक्रिय करने की योजना पर भी विचार किया जाएगा, जो आगामी समय में तेजी से आगे बढ़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आगे चलकर मंडल स्तर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने की भी तैयारी है, जिस पर बैठक में विस्तृत चर्चा होगी। जनपद प्रयागराज के सभी जिला पदाधिकारियों, तहसील अध्यक्षों एवं सम्मानित सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Also Read- Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow