Amethi : खतौनी में नाम की गलती सुधारने के लिए पोर्टल पर शुरू हुई सुविधा, किसान रजिस्ट्री की राह हुई आसान
अक्सर देखा गया है कि खतौनी और पहचान पत्र में नाम अलग होने के कारण किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए तहसील प्रशासन ने नाम सुधार का विशेष अभियान चलाया है। किसान जन सेवा केंद्रों
अमेठी के किसानों को सरकारी योजनाओं और किसान रजिस्ट्री में आ रही नाम के मिलान की समस्या का अब तेजी से समाधान किया जा रहा है। जिन किसानों के नाम खतौनी में गलत दर्ज हैं, वे अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से धारा 34 के तहत अपना नाम सही करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान सीधे अपने क्षेत्र के राजस्व लेखपाल की मदद से भी यह सुधार करवा सकते हैं। शासन ने किसान रजिस्ट्री के लिए अंतिम समय सीमा 31 मई तय की है। इसके बाद जिन किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी, उन्हें पीएम किसान योजना सहित कृषि और उद्यान विभाग की अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
अक्सर देखा गया है कि खतौनी और पहचान पत्र में नाम अलग होने के कारण किसानों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए तहसील प्रशासन ने नाम सुधार का विशेष अभियान चलाया है। किसान जन सेवा केंद्रों या तहसीलदार कार्यालय में आवेदन देकर अपनी और अपने पिता के नाम की गलतियां ठीक करवा सकते हैं। यदि खतौनी में जानकारी सही है और पहचान पत्र में त्रुटि है, तो उसे संबंधित केंद्र पर जाकर अपडेट कराया जा सकता है। उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह ने बताया कि नाम सही कराने के लिए शपथ पत्र और जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी जानकारी सही करवाएं और किसान रजिस्ट्री का काम समय पर पूरा करें।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









