Amethi : तिलोई तहसील में वकीलों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें अश्वनी श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को ले

By INA News Desk
Apr 24, 2026 - 22:32
62 Views
Amethi : तिलोई तहसील में वकीलों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Amethi : तिलोई तहसील में वकीलों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

अमेठी जिले की तिलोई तहसील परिसर में दो वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार की कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील विवेक पांडेय और अश्वनी श्रीवास्तव के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। कोर्ट के बाहर गाली-गलौज बढ़ता देख अन्य वकीलों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद विवेक पांडेय के बड़े भाई अनिल पांडेय तहसील पहुंचे और गेट के पास एक होटल पर बैठे अश्वनी श्रीवास्तव के साथ उनकी दोबारा भिड़ंत हो गई।

बातचीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें अश्वनी श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। मोहनगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक उचित कदम उठाए जाएंगे।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow