Hardoi: ग्रामीण चौपाल में CDO सान्या छाबड़ा का औचक निरीक्षण, योजनाओं में लापरवाही पर अफसरों को फटकार। 

शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई सान्या छाबड़ा ने विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत

Jan 9, 2026 - 18:16
52 Views
Hardoi: ग्रामीण चौपाल में CDO सान्या छाबड़ा का औचक निरीक्षण, योजनाओं में लापरवाही पर अफसरों को फटकार। 
ग्रामीण चौपाल में CDO सान्या छाबड़ा का औचक निरीक्षण, योजनाओं में लापरवाही पर अफसरों को फटकार। 

हरदोई। शासन के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई सान्या छाबड़ा ने विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत पेंग में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

ग्रामीण चौपाल के दौरान शासन द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा सुविधा स्टॉल लगाए गए। इनमें स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन एवं लघु सिंचाई विभाग शामिल रहे।

चौपाल के दौरान

  • 20 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई
  • 20 पशुपालकों को पशु औषधियां वितरित की गईं
  • 30 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं एवं परामर्श दिया गया
  • महिला कल्याण विभाग द्वारा 5 विधवाओं के पेंशन प्रपत्र जमा कराए गए

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं के संबंध में संवाद कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी।

ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत करते हुए बताया कि यूनिट के अनुसार उन्हें पूरा राशन नहीं मिल रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने बंदरों की बढ़ती समस्या से भी अवगत कराया।

  • अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र और जल जीवन मिशन का निरीक्षण

ग्रामीण चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (RRC Center), पेंग का आकस्मिक निरीक्षण किया। परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य में खामियां पाए जाने पर संबंधित कंसल्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्र परिसर में वृक्षारोपण एवं नियमित कूड़ा संग्रहण के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिए गए।

इसके बाद जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना पेंग का निरीक्षण किया गया। परियोजना लगभग पूर्ण पाई गई, किंतु जलापूर्ति ओवरहेड टैंक से न होकर सीधे किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम के अवर अभियंता को विधिवत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण चौपाल में खंड विकास अधिकारी हरियावां रत्नेश सिंह, एमओआईसी डॉ. अंकुर त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: डीएम अनुनय झा की जनसुनवाई में 66 शिकायतें, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow