Farmer News: हरदोई में खाद की किल्लत पर कंट्रोल रूम सक्रिय, किसान इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत
जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सतीश चन्द्र पाठक ने बताया है, कि रबी सीजन के अन्तर्गत कृषकों को सुगमतापूर्वक गुणवत्तायुक्त
Hardoi: जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सतीश चन्द्र पाठक ने बताया है, कि रबी सीजन के अन्तर्गत कृषकों को सुगमतापूर्वक गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित दर पर उर्वरकों की उपलब्ध सुनिश्चित कराने हेतु विकास भवन हरदोई स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय मे कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाता है, जिसके डेडीकेटेड मोबाइल नम्बर कमशः 9695588008 एवं 8960717008 है। कृषको को यदि उर्वरक प्राप्ति मे किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है तो वह उक्त मोबाइल नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जनपद मे 45238 मी०टन यूरिया, 12544 मी०टन डी0ए0पी0, 14366 मी0टन एन0पी0के0, 1230 मी०टन एम०ओ०पी० एवं 6410 मी0टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। कृषक भाइयों से अनुरोध है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री/खतौनी मे अंकित रकवे व फसल की संस्तुत मात्रा के अनुसार उर्वरक क्रय करे तथा किसी भी दशा मे अनावश्यक उर्वरक कय कर भण्डारण न करे, कृषकों को उनकी आवश्यकतानुसार समय समय पर उर्वरक की उपलब्ध्ता बनी रहेगी साथ ही किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे।
What's Your Reaction?

